Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बंपर तबादले एसपी सिटी श्वेता चौबे को सौंपी एसपी कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय एवं विजिलेंस की कमान|

uttarakhand phq

देहरादून:उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर से 20 पुलिस अधिकारियो के तबादले किए हैं। पुलिस महकमे में तबादला सूची जारी हो गई है।बता दें कि राजधानी की नई एसपी सिटी सरिता डोभाल होंगी।जबकि एसपी देहात परमेंद्र डोबाल अब एसपी देहात हरिद्वार होंगे वहीं एसटीएफ से स्वतंत्र कुमार सिंह को दून में एसपी देहात के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आपको बता दें कि स्वप्न किशोर से अपर पुलिस अधीक्षक रुड़की,हरिद्वार से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून बनाया गया है।वहीं प्रकाश चंद्र को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून से अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय देहरादून बनाया गया|

Exit mobile version