Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पिछले 24 घंटें में कोरोना के 9 मरीजों ने तोड़ा दम

corona virus dehradun

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना वायरस के 243 पॉजिटिव मरीज पाए गए इनमें सबसे अधिक राजधानी देहरादून 107 पॉजिटिव पाए गए। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि अब तक उत्तराखंड में 1116 लोगों की कोरोना वायरस की चपेट में आने से अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। राज्य में अब तक 68458 पाए गए जिनमें से 62555 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 4184 मरीज एक्टिव हैं।

Exit mobile version