Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

रानीपोखरी में भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क।

ज्योती यादव,डोईवाला। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रानीपोखरी बूथ संख्या 185 ग्राम भट्टनगरी में लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में प्रचार सामग्री, नमूना पत्रक एवं पार्टी के झंडे के साथ घर घर जाकर संपर्क किया। मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा की आम जनमानस का भाजपा के प्रति काफी उत्साह है।

यह की जनता ने एक स्वर में कहा कि हमारा वोट तो मोदी सरकार को जायेगा। इसके बाद मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में 2024 लोकसभा चुनाव हरिद्वार लोकसभा के लिए निर्णायक रणनीतियों पर डोईवाला विधानसभा के विधायक बृजभूषण गैरोला, विधानसभा प्रभारी देवेंद्र नेगी, सहसंयोजक दीवान सिंह रावत, राजकुमार राज, विक्रम नेगी ने भाजपा रानीपोखरी मंडल के कार्यक्रताओ के साथ विचार विमर्श किया। इस दौरान नवीन जामवाल, सुभाष रावत, मनोज शर्मा, जीवन चौहान, विक्रम भंडारी, नवीन रावत, सुरेंद्र सिलस्वाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version