Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न बूथों और घरों में जाकर आम जनमानस एवं प्रबुद्ध जनों से किया संपर्क 

ज्योति यादव,डोईवाला। भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के विभिन्न बूथों और घरों में जाकर आम जनमानस एवं प्रबुद्ध जनों से संपर्क किया गया।

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि घर-घर संपर्क अभियान 5 जुलाई तक चलाया जाएगा। बताया की अभियान मे आम जनमानस का समर्थन मिल रहा है। महामंत्री रविन्द्र बेलवाल ने कहा कि भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान सभी बूथों पर पूरे उत्साह के साथ गतिमान है।

परिणाम स्वरूप आगामी लोकसभा एवं नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की ऐतिहासिक विजय होगी। विशेष आमंत्रित मंडल

कार्यकारिणी सदस्य आशा कोठारी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष के अंतरराष्ट्रीय फलक पर शानदार छवि बनी है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस का भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास और बढ़ा है।

जनसंपर्क अभियान में मंत्री गणेश रावत, हरीश कोठारी, प्रकाश कोठारी, नितिन कोठारी, पंकज शर्मा, सोनू गोयल, सुशील जायसवाल, सुनील जायसवाल, विनीत राजपूत आदि रहे।

Exit mobile version