Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पन्ना प्रमुख की अहम भूमिका – बीजेपी जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल

ज्योति यादव,डोईवाला। आज भारतीय जनता पार्टी भानियावाला कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान योजना के तहत डोईवाला मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि चुनाव में पन्ना प्रमुख की भूमिका बहुत अहम होती है उन्होंने कहा कि 54 बूथों पर 14 शक्ति केंद्र बनाए जाएंगे, बूथ सशक्तिकरण अभियान भाजपा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, हर बूथ पर जाकर लाभार्थियों और नगर के लोगों को भाजपा सरकार की सभी योजनाओं को समझाएं,नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के तहत मन की बातप्रमुख, व्हाट्सएप ग्रुपप्रमुख, लाभार्थीप्रमुख, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, बनाए जाने हैं और जल्द ही सभी 14 शक्ति केंद्रों के संयोजक की घोषणा कर दी जाएगी।

मंडलमहामंत्री रविंद्र बेलवाल और मनमोहन नौटियाल ने पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी के सभी कार्य को प्रभावी तरीके से करना हैआगामी आने वाले नगरपालिका चुनाव और लोकसभा चुनाव में अभी से अपनी तैयारियों में जुटे रहना है बैठक में उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पम्मी राज,कोमल देवी, मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती लखेड़ा, सुंदर लोधी,अंकित काला, गणेश रावत,गुड्डू मिश्रा, अवतार सिंह, कृष्णा तड़ियाल, अमित कुमार, पुष्कर सिंह नेगी, पूनम तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version