Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक,डोईवाला क्षेत्र में संगठन की कार्यप्रणाली व आगामी नगर निकाय चुनावों व कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा 

ज्योति यादव,डोईवाला। गन्ना समिति किसान भवन में डोईवाला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें आगामी निकाय चुनावों व कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। बुधवार को हुई बैठक में आगामी चुनावों व कार्यक्रमों पर चर्चा हुई, साथ ही सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार रखे।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की जल्द ही जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करने के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। पूरे प्रदेश में महीने भर से जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभाएं व आज की चिट्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत आज की चिट्ठी कार्यक्रम में गौतम अडानी की संपत्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजकर सवाल पूछे। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा जनता का शोषण किया जा रहा है महंगाई व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कहा की कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जनता के मुद्दों के लिए निरंतर संघर्ष किया जा रहा है।

डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल व डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने कहा कि
सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया है। संवैधानिक मूल्यों व प्रावधानों पर आक्रमण किया जा रहा है। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष की मांग एक ही रही है कि अडानी के मामले में जेपीसी हो।

बैठक में अब्दुल रज़्ज़ाक, ईश्वर चंद पाल, पन्ना लाल गोयल, सागर मनवाल, राजबीर खत्री, नरेंद्र चौहान, राजेश गुरुंग, प्रमोद कपरूवान शास्त्री, आशीष खत्री, सभासद गौरव मल्होत्रा, संजय खत्री, अब्दुल कादिर, भारत भूषण कौशल, उमेद बोरा, सावन राठौर, आरिफ अली, तेजपाल सिंह मोंटी, जितेंद्र कुमार, शाकिर आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version