Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला में वंदे भारत एक्सप्रेस का हॉल्ट नही तो भाजपा द्वारा एक दिन का इवेंट करके जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ क्यों – मोहित उनियाल

ज्योति यादव,डोईवाला। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि आज देहरादुन से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत की गई जिसका कांग्रेस संगठन स्वागत करता है मगर डोईवाला रेलवे स्टेशन पर कई सालों से मुख्य ट्रेनों के हॉल्ट की मांग की जा रही है जिसकी और सरकार का ध्यान नही है । उनियाल ने कहा कि जब वंदे भारत एक्सप्रेस का डोईवाला में हॉल्ट नही है तो भाजपा के विधायक,मंत्री व नेताओं द्वारा एक दिन का इवेंट करके जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है । डोईवाला रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस ,काठगोदाम व अन्य ट्रेनों का हॉल्ट नही है,जिसकी वजह से डोईवाला क्षेत्र की जनता देहरादून या हरिद्वार जाने को मजबूर है ।

भाजपा के नेताओं को सिर्फ मन की बात करनी आती है मगर जन की बात की और थोड़ा भी ध्यान नही दिया जाता जो दुःख का विषय है । हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि इन इवेंट की जगह डोईवाला रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के रुकने की व्यवस्था शुरू की जाए जिससे डोईवाला की जनता को राहत मिले । अगर हमारी मांग नही मानी गई तो कांग्रेस संगठन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

Exit mobile version