Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

 15 दिन के अंदर नहीं किया गया गन्ने का बकाया भुगतान तो होगा आंदोलन–किसान

ज्योती यादव,डोईवाला। गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला ने गन्ना समिति के किसान भवन मे बैठक के पश्चात डोईवाला शुगर मिल अधिशासी निदेशक महोदय को दिया ज्ञापन। 15 दिन के अंदर भुगतान न होने की दशा में संयुक्त किसान मोर्चा करेगा आंदोलन जिसकी जिम्मेदारी मिल प्रशासन की होगी ।
ज्ञापन देने वालों में सिंह किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह, किसान सभा जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह, किसान सभा मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, सचिव याकूब अली, कृषक फेडरेशन के अध्यक्ष उमेद बोरा, किसान यूनियन के नेता हरेंद्र बालियान, कांग्रेस प्रभात में जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, बलबीर सिंह उर्फ बिंदा, हरबंस सिंह गुरुजी, प्रेम सिंह पाल, गुरचरण सिंह, परमजीत सिंह, अशोक कुमार, मोहम्मद खालिद,जगजीत सिंह,किशन सिंह आदि सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Exit mobile version