Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

तेरहवीं पर भाजपा नेत्री पार्वती देवी की याद में सैकड़ों के बहाए आंसू

tehrami

देहरादून: भाजपा में उत्तराखंड की कर्मठ एवं इमानदार व दिग्गज नेता रहे सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता बीडी झां की89 वर्षीय माँ पार्वती देवी का निधन सांस की बीमारी के चलते 19 दिसंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गया था। बृहस्पतिवार को उनकी तेरहवीं के अवसर पर परिजनों एवं दूर-दराज के शुभचिंतक अपनी शोक संवेदना जताने कॉन्वेंट रोड देहरादून उनके घर पहुंचे। संवेदना का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। परिजनों के आंखों से आंसू भी छलकते रहे। ढांढस बंधाने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भाजपा के बड़े नेताओं सहित सीनियर अधिवक्ताओं ने भी उनके घर पहुंच कर दुख की घड़ी में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भाजपा नेता रही पार्वती देवी की तेरहवीं पर उनके बेटे सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता बीडी झा, एडवोकेट प्रीति झा, प्रियंका झा, पूर्णिमा झा,पुरुषोत्तम रोपाला, पुष्पेंद्र सिंह, मनमोहन करणवाल, रोहित थापा, एके चौहान, डीके मित्तल, सतीश गर्ग, शहीद सुरेंद्र शर्मा व अन्य सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version