Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

छोटा हाथी यूनियन डोईवाला द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन…!

ज्योति यादव, डोईवाला। आज छोटा हाथी यूनियन डोईवाला समिति की ओर से रविवार को मणि माई मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
छोटा हाथी यूनियन के सभी सदस्यों के सहयोग से इस विशाल भंडारे का प्रसाद भक्तो तक पहुंचा और लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद का आनंद उठाया।

समिति के तत्वाधान में भक्तों ने पूरे चाव से भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही परिवार के सदस्यों के लिए भी बर्तन में भंडारा का प्रसाद भी ले गए। छोटा हाथी यूनियन समिति की ओर से बीते 23 वर्षों से लगातार कराए जा रहे भंडारा को लेकर भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान काफी संख्या में बच्चों से लेकर महिलाओं और युवक-युवतियों की भीड़ भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए जुटी थी। दोपहर से शुरू हुए भंडारा वितरण का दौर देर तक जारी रहा। जहां श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के साथ बर्तन में परिवार के लिए प्रसाद ले जा रहे थे। समिति द्वारा आयोजित भंडारा में समिति के प्रधान कृष्ण मुरारी, जमुना प्रसाद, दीपक तिवारी, सुरेश राणा, लकी यादव आदि सभी सदस्य भंडारे में मौजूद रहे।

प्रसाद ग्रहण करते भक्त।

Exit mobile version