Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना, एनएच के पोल से टकराई कार पलटी, मची अफरा तफरी

ज्योति यादव, डोईवाला। डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लज़ा के पास देहरादून की ओर से आ रही कार ओवर टेकिंग करते वक्त अन्य कार से टकराकर अनियंत्रित होकर 500 मीटर दूरी बताने वाले nh के पोल से टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार पोल से टकरा कर रोड पर पलट गईं। एनएच का पोल टक्कर की वजह सड़क के बीचो-बीच गिर गया जिससे अफरा तफरी मच गई व जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया की कार चालक  नशे की हालत मे था हादसा सुबह करीब 11 बजे के वक्त हुआ सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली से सुधर सैनी व रूपेश कुमार मौके पर पहुंचे।


हालाकि एनएच के कर्मियों द्वारा क्रेन की सहायता से दोनो गाड़ियों व पोल कों रोड से हटा कर किनारे कर ट्रेफिक खोला गया।
चोटिल लोगो कों 108 की सहायता से डोईवाला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

Exit mobile version