Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

गढ़वाल पर्वतीय महासभा समिति की सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ होली का कार्यक्रम। बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्र के लोग।

ज्योति यादव,डोईवाला। डोईवाला क्षेत्र के खैरी गांव में गढ़वाल पर्वतीय महासभा समिति के बैनर तले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में तमाम कलाकारों ने होली के गीतों के साथी गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी कार्यक्रम में मौजूद लोग गढ़वाली गीतों पर जमकर नाचे।
कार्यक्रम में डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला, हरिद्वार के लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के साथ डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख
भगवान सिंह पोखरियाल तथा गढ़वाल पर्वतीय महासभा समिति के तमाम पदाधिकारी, पूर्व सैनिक और सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे कार्यक्रम के आयोजन का मकसद समाज के लोगों को एकजुट करते हुए गढ़वाल की संस्कृति से रूबरू कराना था।

Exit mobile version