Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत।

dehradun_road_accident

देहरादून :दून में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जिसमे कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ताजा मामला विकासनगर का है जहां एक ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी।इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार का है। एक ट्रक नहान से पुरोला जा रहा था। जैसे ही ट्रक गोपाल स्वीट्स की दुकान के पास पहुंचा तो चालक ने घास की ट्रॉली को ओवरटेक किया, जिससे ट्रक की टक्कर साइड से निकल रहे सुमेर चंद की बाइक से हो गई। इस टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरे और घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुमेर चंद (25 वर्ष) पुत्र मिट्ठा लाल की उपचार के दौरान मौत हो गई. वहीं, अनिल कुमार पुत्र श्याम सिंह निवासी राजा रोड सेलाकुई गंभीर रूप का उपचार चल रहा है।

वहां मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रक हरबर्टपुर की तरफ से विकासनगर की तरफ आ रहा था। जब हादसा हुआ उस वक्त मौके पर तीसरा व्यक्ति अतुल पुत्र नान बाबू निवासी एटन बाग विकासनगर भी खड़ा था, उसे हल्की खरोंच आई है।

Exit mobile version