Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Heavy Rain May Occur For 48 Hours : उत्तराखण्ड में अगले 48 घंटे हो सकते है भारी बरसात

Heavy Rain May Occur For 48 Hours

Heavy Rain May Occur For 48 Hours : उत्तराखण्ड प्रदेश में ऊंचाई वाले जिलो के साथ जिला देहरादून में देर रात से झमाझम बरसात जारी है। जिससे हाई एल्टीट्यूड वाले इलाकों में ख़तरा बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते आज रात से प्रदेश में कई जिलों में बर्फबारी और भारी बरसात हो सकती है।

Heavy Rain May Occur For 48 Hours : मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी

मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों से सावधानी पूर्वक यात्रा करने की अपील मौसम विभाग ने की है मौसम विभाग ने कुमाऊं के जिलों में बर्फ़बारी साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश की संभावनाएं जताई है। वही गढ़वाल रीजन के 2500 फिट से ज़्यादा ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी के साथ बरसात हो सकती है।

Exit mobile version