Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा प्रदेश की खुशहाली के लिए किया गया हवन…!

ज्योति यादव,डोईवाला।  आज डोईवाला विधानसभा नगर मंडल शक्ति भवन मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम किया गया।
साथ ही डोईवाला विधायक व कार्यकर्ताओं द्वारा त्रिवेंद्र सिंह रावत को फूल मालाओं के साथ गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर देवभूमि प्रदेश की खुशहाली के लिए हवन भी किया और साथ ही साथ शक्ति भवन मंदिर में माता रानी के समक्ष हाथ जोड़कर देवभूमि प्रदेश वासियों के लिए कुशल मंगल समृद्धि खुशहाली की कामना की। साथ ही सभी को मिष्ठान भी बांटे गए।
कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version