Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

विकासनगर में दो वाहनों की टक्कर में हरियाणा कार सवार घायल

accidentcar

 विकासनगर। सैया क्षेत्र के कोटी धार में दो वाहनों की टक्कर में कार सवार हरियाणा के एक युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से सीएससी साहिया में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

हरियाणा निवासी सुमित मलिक चकराता घूमने आया हुआ था, जहां से वापसी में जैसे ही कार कोटी धार के पास पहुंची सामने से आ रही लोडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक सुमित मलिक गंभीर घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने आपातकालीन सेवा की मदद से सीएससी साहिया पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Exit mobile version