Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Harish Rawat Targets PM Modi : भाजपाई ढोल की पोल एक चुनावी शंखनाद- हरदा

Harish Rawat Targets PM Modi

Harish Rawat Targets PM Modi

Harish Rawat Targets PM Modi : देहरादून में कल राहुल गांधी की सैनिक सम्मान रैली को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता की। कहा कि यह रैली अभूतपूर्व रही सभी लोगों का उन्होंने सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही हरीश रावत ने कहा कि कल के कार्यक्रम को एक महान दिवस के रूप में हमने भव्य बनाया हमारी सैनिकों के बलिदान की महान परंपरा है जिसे प्रणाम करने राहुल गांधी यहां आए, साथ ही उन्होंने बताया कि कॉन्ग्रेस भाजपाई ढोल की पोल एक चुनावी शंखनाद अभियान को पिथौरागढ़ से शुरू करने जा रही है।

Harish Rawat Targets PM Modi : हरीश रावत ने पीएम मोदी की रैली पर साधा निशाना

साथ ही राहुल गांधी की जनसभा ,थैंक यू राहुल गांधी, ग्राम परिक्रमा के नाम से भी एक परिक्रमा कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह अभियान जनरल सीडीएस बिपिन रावत के गांव से शुरू किया जाएगा और 3 दिनों तक यह अभियान चलेगा। इस अभियान में कांग्रेस के हर नेता को बेहद अनिवार्य कार्य करना होगा। वही हरीश रावत ने पीएम मोदी की रैली पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो पैसे के बल पर आए थे। वह अपने नेता की रैली में घूम रहे थे भाजपा ।अबकी बार 60 बार नहीं बल्कि तड़ीपार होगी।

Exit mobile version