Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

हरिद्वार डबल मर्डर मामला: आईजी का मामले पर कड़ा रूख

संवाददाता(हरिद्वार): हरिद्वार के रानीपुर में हुए बुजर्ग दम्पति डबल मर्डर मामले को आईजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार ने बेहद गम्भीरता से लिया है। पहाड़ के दौरे पर गए आईजी सीधे हरिद्वार पहुंचे जहाँ घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही रानीपुर कोतवाली में शहर के जिम्मेदार नागरिकों से मिलते हुए जल्द घटना के खुलासे का भरोसा दिया।आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने बताया मामले के खुलासे के लिए अब एसटीएफ को भी लगा दिया गया है।हर एंगल पर जांच के निर्देश दिये गए है।बेहद जघन्य अपराध हुआ है।अफसरो को जल्द वर्कआउट के निर्देश दिए गए है

26 लाख लूट मामले की भी होगी समीक्षा

करीब एक माह बीतने को है हरिद्वार के कनखल थानां इलाके में शराब कारोबारी से लूट मामले में पुलिस के हाथ फिलहाल खाली है।पुलिस सीडीआर लोकेशन से आगे नही बढ़ पा रही है।आईजी अभिनव कुमार ने कहा इस प्रकरण में भी टीम से जल्द अपडेट लिया जाएगा।

Exit mobile version