Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

हरेला पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक की पहचान का प्रतीक–डॉ रमेश पोखरियाल (निशंक)

ज्योति यादव,डोईवाला। हरे-भरे पर्यावरण के संदेश को समर्पित देवभूमि उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न औषधीय पौधे आवला, तुलसी, हरड के साथ फलदार पौधे आम, अमरूद, अनार को रौपा गया।

रविवार को गन्ना कृषक पब्लिक इंटर कॉलेज में आम जनमानस एवं कार्यकर्ताओं के साथ संसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने पौधारोपण करते हुए कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।

हम संपूर्ण धरा को हरा-भरा करने के लिए संकल्प बंद है। धरती को हरभरा करने का कार्य पौधारोपण के माध्यम से तभी सार्थक होगा जब लगाऐ गये पौधो को बचाया जाए।

साथ ही उन्होंने पब्लिक इंटर कॉलेज के लिए बताया कि इसका एक इतिहास है जिसने अपने निर्माण के सत्तर सालो मे कई पीढियो को शिक्षित करने का कार्य किया।
उन्होने विद्यालय की मांग पर टिन शेड बनाने के लिए सांसद निधि से दस लाख रूपये देने की घोषणा की।

साथ ही विद्यालय की मेधावी छात्रा माही को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा मे पूरे राज्य मे पंद्रहवा स्थान लाने पर डा0 निशक ने माला पहनाकर और चित्र भेटकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने सांसद महोदय को बुके भेटकर और शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि हरेला पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा कहा कि भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा सभी मोर्चे बूथ स्तर तक पूरे उत्साह के साथ हरेला पर्व मना रहे हैं।

इस दौरान जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, रविन्द्र बेलवाल, पुरुषोत्तम डोभाल, नरेंद्र नेगी,उषा कोठारी, कोमल कनौजिया, विनय कंडवाल, नीलम भट्ट,पंकज शर्मा, सोनू गोयल, रोहित छेत्री, सुशील जायसवाल, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, ईश्वर रोथान, वर्षा वर्मा,नितिन कोठारी, अमित कुमार, मंगल रौथान,प्रधानाचार्य नरेश वर्मा, अश्वनी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version