Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Harak Singh Rawat Reached CM House : नाराजगी के बीच हरक सिंह रावत पहुंचे सीएम हाउस

Harak Singh Rawat Reached CM House

Harak Singh Rawat Reached CM House

Harak Singh Rawat Reached CM House : कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, धन सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पहुंचे सीएम हाउस । कल की कैबिनेट बैठक से नाराज होकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आज पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर रहें है। हरक सिंह की तमाम नाराजगी को लेकर सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की महत्वपूर्ण मुलाकात शुरू हो गयी है। आज पूरे दिन सियासी घटनाक्रम को जन्म देने के बाद हरक सिंह रावत गायब थे।

Harak Singh Rawat Reached CM House : मुख्यमंत्री धामी से मिलने पहुंचे

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति को लेकर नाराजगी एवं सूत्रों के अनुसार मिल रही जानकारी के चलते अपने टिकट और पुत्रवधू के टिकट को लेकर भी सीएम धामी से बात कर रहे हैं। हरक सिंह रावत पूरे दिन अज्ञातवास में रहने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री धामी पहले ही साफ कर चुके हैं, कि हरक सिंह रावत की नाराजगी दूर हो चुकी है।

Harak Singh Rawat Reached CM House : मेडिकल कॉलेज को धनराशि जारी

जल्द ही उनके प्रस्ताव पर उनकी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति के साथ ही धनराशि को जारी कर दिया जाएगा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली और टिहरी का दौरा करके सीएम आवास अभी लौटे हैं। उसके बाद कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी सीएम आवास पहुंचे हैं। दोनों दिग्गजों की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

Exit mobile version