Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

खुश खबरी: हो गए दून में कोविड अस्पताल के लिए 100 आईसीयू बेड तैयार

संवाददाता(देहरादून) : उत्तराखंड के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब आसानी से आईसीयू बेड उपलब्ध हो सकेगा। दून मेडिकल कॉलेज में पांच महीनों के भीतर आईसीयू की यह व्यवस्था बनाई गई है। दून हॉस्पिटल को 100 आईसीयू बेड मिल जाने के बाद जहां कोरोना के मरीजों को बेड आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे वहीं आने वाले समय में भी मरीजों को इससे बड़ा फायदा मिलेगा। बताते चलें की कोविड संक्रमण से पहले दून अस्पताल के पास सिर्फ पांच बेड का ही आईसीयू उपलब्ध था।

Exit mobile version