Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सिमलास ग्रांट के झडोद मे गुलदार ने घायल किया पालतू कुत्ते को

ज्योति यादव,डोईवाला। सिमलास ग्रांट झडोद में गुलदार का आतंक। शाम ढलते ही क्षेत्र में घुम रहे गुलदार। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात्रि करीब 8:30 बजे ग्राम सिमलास ग्रांट झडोन्द में प्रदीप कुमार वर्मा और कल्याण सिंह के घर के पास गुलदार ने दस्तक दी।                                                    साथ ही ग्रामीण प्रदीप वर्मा के पालतू कुत्ते को घायल कर दिया और उसे अपना निवाला बनाने की कोशिश की। हालांकि, पड़ोसियों के शोर मचाने की वजह से गुलदार उल्टे पाँव जंगल में चला गया।                    इस घटना से गांव वाले दहशत में हैं जिस प्रकार ये घरों में घुसने लगा है। उससे गांव वालों को भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों की मांग है की वन विभाग की तरफ से सुरक्षा की कार्यवाही की जानी चाहिए।

Exit mobile version