Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

फिर से बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ

corona virus dehradun

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना वायरस के 498 पॉजिटिव मरीज पाए गए। पिछले 3 दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज राजधानी देहरादून में 148 सर्वाधिक केस मिले वहीं दूसरे नंबर पर जनपद चमोली में 62
मरीज पाए गए। कोरोना से आठ लोगों की मौत हुई है। 337 मरीज स्वस्थ हुए। 3890 केस एक्टिव है। राज्य में अब तक 65036 केस पाए गए।

 

Exit mobile version