Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलसकर मौत

नई दिल्ली। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से जलने से मौत हो गई है। छह साल की किया जोशी की इलाज के दौरान मौत हो गई। दिवाली की रात पटाखा जलाते वक्त किया जोशी गंभीर रूप से झुलस गई थी। वह साठ फीसदी से ज़्यादा झुलस गई थी। बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भाजपा सांसद हैं।
उनके बेटे मयंक जोशी की छह वर्षीय बेटी दिवाली के दिन पटाखा जलाते समय जल गई थी। किया को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसका शरीर 60 फीसदी जल चुका है। वहीं बच्ची की हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया। बच्ची को एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन दिल्ली में इलाज के दौरान किया जोशी की मौत हो गई। बता दें कि किया सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी और उनकी पत्नी ऋचा जोशी की इकलौती बेटी थी। वहीं मौत की खबर मिलते ही घर में हड़कंप मच गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने पटाखे जलाने पर बैन लगाया था। दिवाली के एक दिन पहले से लेकर 30 नंवबर तक पटाखों की बिक्री और जलाने पर बैन लगा है।

Exit mobile version