Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पर्यटकों के लिए खुशखबरी, उत्‍तराखंड में बर्फबारी की संभावना

uttarakhand wather update

देहरादून।  उत्तराखंड में मौसम भले ही सामान्य हो, लेकिन सुबह और शाम बेहद सर्द है। विशेषकर कुमाऊं के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर में पारा रसातल में पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान उच्च हिमालय में बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम का यह मिजाज सोमवार को भी बना रहेगा। अगर मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ तो औली, चकराता, मसूरी में पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।

बीते एक सप्ताह से प्रदेश में तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक चल रहा था। शुक्रवार को इसमें कुछ कमी आई है। अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में यह क्रमश: .6 और .1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गढ़वाल मंडल के प्रमुख शहरों में यह पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में रविवार से बारिश के साथ ही हिमपात की संभावना बन रही है।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     23.3     04.4

उत्तरकाशी   16.5     04.3

मसूरी       15.4     04.0

टिहरी       15.8     04.8

हरिद्वार      22.6     04.0

जोशीमठ    10.3     02.3

पिथौरागढ़   18.6     0.6

अल्मोड़ा    20.4    -1.0

मुक्तेश्वर    15.7     02.7

नैनीताल     15.2     04.0

यूएसनगर    22.6    0.1

चम्पावत     18.7    02.8

Exit mobile version