Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

प्रदेश में कोरोना को लेकर मिली अच्छी खबर

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना को लेकर राहत रही। आज प्रदेश में कोरोना सें किसी की मौत नहीं हुई। प्रदेश में 305 लोग नए संक्रमित पाए गए और 456 लोग स्वस्थ हुए। प्रदेश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 61566 पहुंच गई है। वहीं इनमें से 56529 लोग स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 3545 हैं जबकि अब तक 1009 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। आज सबसे अधिक 78 संक्रमित राजधानी देहरादून में पाए गए।

Exit mobile version