Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना अहम योगदान दें–” कविता शाह”

ज्योति यादव, रानीपोखरी। आज रानीपोखरी मंडल के थानो न्याय पंचायत में संगठन की दृष्टि से भाजपा जिला ऋषिकेश के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह व नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रानीपोखरी अरुण शर्मा का माता बाला सुंदरी मंदिर के प्रांगण में गर्मजोशी से महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पवार द्वारा किया गया एवं समाप्ति की घोषणा ब्लॉक प्रमुख रायपुर ममता देवी देवी द्वारा की गई। कार्यक्रम में पहुंची कविता साह ने कहा कि हम सभी को एक साथ मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाना है जिसमें कि हमारी माताओं,मात्रशक्तियों का अहम रोल है इसीलिए हम सभी को आगे आकर भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना है उनके द्वारा बताया गया कि हमारी सरकार द्वारा महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण, धर्मांतरण विरोधी कानून तथा नकल विरोधी कानून को भाजपा सरकार द्वारा सख्ती से लागू किया जा रहा है।

कार्यक्रम में महेंद्र पंवार,राजेन्द्र मनवाल निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रानीपोखरी एव्ं सद्स्य जिला कार्य समिति,दीवान सिंह रावत जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश,कविता शाह नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ऋषिकेश,अरुण शर्मा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रानीपोखरी,ममता देवी ब्लॉक प्रमुख रायपुर,बबीता तिवारी ग्राम प्रधान थानो,विजय पवार,नीतू खत्री बीडीसी,सुशीला देवी पूर्व प्रधान,गीतांजलि रावत मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रानीपोखरी,अमृता देवी मंडल मंत्री,सुमेधा पुरोहित मंडल उपाध्यक्ष,देवेश्वरी गौड,भगवती सती,मेहर सिंह सोलंकी,चंद्र प्रकाश तिवारी,अनिल तीर्थवाल, महिपाल सिंह कृषाली,पवन मनवाल,अनिल सोलंकी, लेखराज सिंधवाल आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version