Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

जाम से मिलेगी निजात, दीपावली से पहले लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान

देहरादून। दीपावली को देखते हुए राजधानी दून का नया ट्रैफिक प्लान जल्द ही आने वाला है। हाइकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका के मद्देनजर 12 नवम्बर को ये जवाब दाखिल होना है। राजधानी में जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पुलिस की रिपोर्टिंग व नॉन रिपोर्टिंग आउट पोस्ट भी टूट रही है इसके लिए भी नया प्लान तैयार हो गया है।
आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि हाइकोर्ट में अतिक्रमण को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हो रही है। इसमें मुख्य विषय यातायात में आ रही भारी बाधा भी है, शासन में मुख्य सचिव से हुई वार्ता के क्रम में यह विषय लाया गया है। अति व्यस्तम इलाकों में पूर्व से एक प्लान तैयार है उसे लागू कराया जाएगा। मौजूदा समय कुछ व्यवहारिक परेशानी होगी तो उसे सुधार करके दून पुलिस इसे लागू कराएगी।

Exit mobile version