Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बॉलीवुड फ़िल्म स्पेशल-26 की तर्ज पर नौकरी दिलाने वाले गैंग का भंडाफोड़|

special-26 dehradun

देहरादून: एसटीएफ ने स्पेशल 26 की तर्ज पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य नौजवान युवकों को दस-दस लाख लेकर उत्तरप्रदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। शातिर एफसीआइ में नौकरी लगवाने के नाम पर फॉर्म भरने से लेकर, देश के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल में मेडिकल, दिल्ली में इंटरव्यू, गोरखपुर उत्तर प्रदेश में ट्रेनिंग, फर्ज़ी सरकारी मेल से ज्‍वाइनिंग लेटर व सरकारी पहचान पत्र भेजते थे। गिरोह ऑनलाइन के माध्यम से ही ठगी की घटना को अंजाम देते थे।

Exit mobile version