Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला में में निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Doiwala Kotwali gheraoed for indecent behavior by police with farmer leader Gurmeet Singh

ज्योति यादव डोईवाला:आज आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत परम हिमालयन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज डोईवाला द्वारा राजीव नगर केशवपुरी बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सभासद रेनू व सभासद प्रतिनिधि अमित कुमार द्वारा किया गया इस अवसर पर लगभग 160 लोगों द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ लिया गया तथा हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया| जिसमे पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि हॉस्पिटल द्वारा जन सेवा में किए गए इस प्रकार के कार्यों से क्षेत्र की गरीब जनता को स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा इस अवसर पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया तथा कोरोना बीमारी से बचाव हेतु जानकारी दी गई इस अवसर पर पूर्व सभासद प्रतिनिधि अमित कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विजय राव, सुंदर लोधी आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे|

Exit mobile version