Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

एन आई आई टी फाउंडेशन व इंडस टावर द्वारा एसडीएम महाविद्यालय में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ

ज्योति यादव,डोईवाला। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, डोईवाला छात्रसंघ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रयास से शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में एन आई आई टी फाउंडेशन (NIIT FOUNDATION) और इंडस टावर (INDUS TOWER) द्वारा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण में बेसिक कंप्यूटर कोर्स, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस कोर्स, साइबर सिक्योरिटी कोर्स इन तीनों कोर्स में से छात्र-छात्राएं कोई भी कोर्स कर सकते हैं । इन तीनों कोर्स के छात्र-छात्राएं को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे जो कि एनएसडीसी द्वारा मान्यता प्राप्त होंगे l

इस मौके पर प्राचार्य डॉ डीसी नैनवाल, डॉ संतोष वर्मा ,डॉ आर एस रावत डॉ अनिल भट्ट, डॉ वंदना गौर ,सादिक अहमद कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर,विकाश मोविलाइजर एनआईआई फाउंडेशन, छात्रसंघ अध्यक्ष राजकिरण शाह, छात्र संघ महासचिव प्रशांत डोभाल, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष इंदु, छात्रसंघ सह सचिव हिमांशी, मनीत कुमार ,अंशुल जोशी प्रिया, अंजली आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version