Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

होटल से मिला युवक का शव

देहरादून। कोतवाली थाना लक्ष्मण चौक क्षेत्र स्थित होटल में एक युवक का शव मिला है। मृतक के ससुर पुलिस महकमे से रिटायर्ड है। देहरादून के रेसकोर्स से नीरज 18 नवंबर को निकल गया था। परिजन इसकी तलाश कर रहे थे। कल शाम मृतक की बाइक होटल के बाहर दिखी थी। इसके बाद चौकी पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच तलब करते हुए तलाश शुरू कर दी थी। आज तलाशी के दौरान होटल में नीरज का शव मिला है। शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। चौकी इंचार्ज लोकेन्द्र बहुगुणा ने बताया कि मृतक फार्मा कम्पनी में काम करता था। अक्सर इस होटल में इनकी पार्टी आदि होती रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। जिससे मौत के कारण साफ हो सकेगा।

Exit mobile version