Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य बने कांग्रेस के नए सदस्य

ज्योति यादव,डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए जितेंद्र कुमार बने कांग्रेस के सदस्य। सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। जितेंद्र कुमार ने कहा कि वह हमेशा कांग्रेस की विचारधारा को मानते रहे। कांग्रेस संगठन आपसी भाईचारा व सद्भाव की प्रेरणा देता है। वह कांग्रेस के प्रति निष्ठा व समर्पण भाव से जनता के लिए काम करते रहेंगे। कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, महानगर अध्य्क्ष जसविंदर सिंह गोगी, डोईवाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उमेद बोरा, मोंटी सैनी, सावन राठौर आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version