Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

राजनीतिक चंदे को लेकर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी से पूछताछ, पीएम सुगा की छबि होगी प्रभावित

japanexpm

टोक्यो, रायटर। राजनीतिक चंदे को लेकर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी से गुरुवार या इससे पहले पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है। स्थानीय मीडिया ने सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों के हवाले से यह जानकारी दी है। फिलहाल पूर्व पीएम की तरफ से इस संबंध में किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एबी पर डिनर पार्टियों को आर्थिक मदद पहुंचाने का आरोप है

सितंबर में खराब स्वास्थ्य के चलते प्रधानमंत्री का पद छोड़ने वाले शिंजो एबी के कार्यालय पर समर्थकों की डिनर पार्टियों को आर्थिक मदद पहुंचाने का भी आरोप है। हालांकि जब पिछले वर्ष इस संबंध में शिंजो से संसद में पूछा गया तो उन्होंने इसे सिरे से इन्कार कर दिया था।

पूर्व पीएम को संसद में पेश होने के लिए कहा जा सकता है

स्थानीय मीडिया ने यह भी खबर दी है कि पूर्व पीएम को वर्ष के अंत से पहले संसद में पेश होने के लिए कहा जा सकता है। यह घटनाक्रम शिंजो एबी के कार्यकाल के आखिरी वर्ष से जुड़ा है।

जापान में राजनीतिज्ञ अपने क्षेत्रों में उपहार के तौर पर लोगों को कुछ भी नहीं दे सकते

माना जा रहा है कि इससे वर्तमान प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की छवि भी प्रभावित होगी। जापान में राजनीतिज्ञ अपने क्षेत्रों में उपहार के तौर पर लोगों को कुछ भी नहीं दे सकते हैं। यह नियम इतना सख्त है कि पिछले वर्ष शिंजो एबी के मंत्रिमंडल के दो सहयोगियों को अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को तरबूज और आलू जैसी चीजें बांटने पर पद छोड़ना पड़ा था।

Exit mobile version