Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व शिक्षा मंत्री”निशंक” ने दी शुभकामनाएं…!

ज्योति यादव,डोईवाला। भानियावाला में पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार /सांसद हरिद्वार निशंक द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष डोईवाला नरेंद्र सिंह नेगी एवं मंडल अध्यक्ष रानीपोखरी अरुण शर्मा, नवनियुक्त जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा विशाल छेत्री को माला पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वह पूरे उत्साह के साथ पार्टी की रीति नीति एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करें । उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य आचार्य रमेश प्रसाद सेमवाल ,सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल , पुरुषोत्तम डोभाल ,प्रकाश कोठारी, गुरजीत सिंह लाडी ,अरविंद भट्ट ,सुभाष भट्ट, मंगल रौथाण आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version