Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पूर्व सीएम रावत और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह गिरफ्तार

देहरादून। राजभवन कूच कर रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल है। हाईकोर्ट द्वारा त्रिवेंद्र सरकार की सीबीआई जांच कराने के आदेश के बाद कांग्रेस मुखर हो गई है, आज प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एकजुटता दिखाते हुए राजभवन कूच का ऐलान किया था और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस्तीफे की मांग की थी इस दौरान राजभवन कूच करने जा रहे हैं कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर राजभवन से पहले रोक दिया जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी झड़पें हुई।
मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे कांग्रेसी जब ज्यादा आक्रोशित होने लेगे और जब मामला नहीं संभला तो पुलिस ने पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कई कांग्रेसी दिग्गजों को हिरासत में ले लिया है जिसमें पूर्व विधायक रंजीत रावत, पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, कांग्रेस नेता आरेंद्र शर्मा, नवतेज पाल सिंह, संदीप चीमा समेत कई दिग्गज शामिल है।

Exit mobile version