Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर चलाया सदस्यता अभियान मे पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सांसद “त्रिवेंद्र सिंह रावत”

ज्योती यादव,डोईवाला। जनसंघ  के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा द्वारा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

माजरी मण्डल के अंतर्गत गांधीग्राम बुल्लावाला में कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित, पुष्पांजलि और उनकी स्मृतियों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद करते हुए समाज के विकास के बिना,व्यक्ति का विकास संभव नहीं है, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे उनका उद्देश्य था कि वह राष्ट्र को सामाजिक, राजनीतिक,आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्र में बुलंदियो तक पहुंचा देख सके और विद्यार्थी जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक की विचारधारा से प्रभावित होकर संघ में शामिल हो गए।

 मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बस्सी व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज में अंतिम पायदान पर अपना जीवन व्यतीत करने वाले व्यक्ति के बारे में मंथन करते थे।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी और ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान पाल ने उन्हें उच्च कोटि का विचारक बताया कहा कि आज केंद्र सरकार उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में जुटी है।

 मौके पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लगभग 25 लोगों को सदस्य बनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी,कालू वाला प्रधान पंकज रावत, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य परविंदर सिंह बाउ,कार्यक्रम संयोजक कुसुम शर्मा, सहसंयोजक जरनैल सिंह, महिला मोर्चा जिला मंत्री मंजू नेगी, विक्रम नेगी, रामेश्वर चौधरी,ओम प्रकाश कंबोज,इस्लाम अहमद, सुंदर लोधी,जसविंदर सिंह डाली, ललित पंत, मनमोहन नौटियाल, रविंद्र पाल,तरसेम सिंह, विक्रम सिंह, सर्वेश कुमार, उमेद बोहरा,सुंदर लोधी, शिवप्रसाद सती, पवन लोधी,मनोज कुमार,रश्मि देवी, सुमन,अनीता नेगी मनोरमा, पुनीता कंबोज, सपना रावत आदि भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version