Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Y20 सम्मेलन के लिए पधारे विदेशी मेहमानों का किया गया स्वागत, देखिए वीडियो

ज्योति यादव,डोईवाला। दिनांक 4 और 5 मई 2023 को ऋषिकेश एम्स में आयोजित होने वाले Y20 सम्मेलन के लिए देश और विदेश के प्रतिनिधि आज दिनांक 3 मई 2023 को जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पधारे।

जिनका जिला प्रशासन देहरादून, पुलिस प्रशासन , AIIMS ऋषिकेश, एयरपोर्ट अथॉरिटी जौलीग्रांट, सीआईएसएफ द्वारा स्वागत किया गया।
अतिथियों का स्वागत उत्तराखंड की संपन्न सांस्कृतिक विरासत टीका लगाकर तथा रुद्राक्ष की माला पहनाते हुए किया गया।

संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दल द्वारा ढोल दमाऊ ,रणसिंघा तथा उत्तराखंडी लोक नृत्य एवं लोक गीतों के साथ अपनी प्रस्तुति दी जिसमें विदेशी अतिथि भी उत्तराखंड की लोक संगीत एवं लोक नृत्य के साथ नृत्य करने को बहुत उत्साहित दिखाई दिए।
विदेशी अतिथियों में 18 युवा अतिथि संयुक्त राज्य अमेरिका तथा शेष 10 अतिथि भारत से संबंधित थे।

Exit mobile version