Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नालियों के निर्माण के नाम पर हो रही है सिर्फ खाना पूर्ति

संवाददाता(देहरादून) : राजधानी के प्रसिद्ध व अहम करनपुर बाजार में पहले तो नाली निर्माण का काम महीनों हुआ नही।अब निर्माण के नाम पर खाना पूर्ति व घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है।पूर्व पार्षद विनय कोहली ने बताया कि स्थिति बेहद खराब है ।विधायक ख़ज़ानदास की निधि से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।बार बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नही हो रही है।अब जिलाधिकारी से ही सीधे शिकायत कर भुगतान रुकवाने व निर्माण कार्यो की जांच का अनुरोध किया जाएगा।

Exit mobile version