Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पांच साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी

लक्सर। उत्तराखंड में दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मासूम बच्चियों के साथ भी इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। लक्सर में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामल सामने आया है। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे देहरादून रेफर किया गया है।
एक युवक ने 5 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। मामले लक्सर के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। बच्ची के बेसुध होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी लगते ही परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए। जहां उसे उपचार के लिए देहरादून भेज दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पथरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लक्सर एसपी राजन सिंह ने बताया युवक को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version