Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Fire In Nainital House : नैनीताल के घर में लगी आग, लोगो ने भाग कर बचाई जान

Fire In Nainital House

Fire In Nainital House

Fire In Nainital House : नैनीताल: शहर के पॉपुलर कंपाउंड क्षेत्र में एक घर में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई, गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई. सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया.

Fire In Nainital House : कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

बीते देर रात पॉपुलर कंपाउंड निवासी सरफराज अहमद के घर में आग लग गई.आग लगने के बाद परिवार ने भाग कर अपनी जान बचाई. आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Fire In Nainital House : स्थानीय लोगों ने अपने घर में शरण दी गई

लेकिन तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया था और घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. वहीं आग लगने के कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है. घटना के बाद पीड़ित परिवार को स्थानीय लोगों ने अपने घर में शरण दी गई.

Exit mobile version