ज्योती यादव,डोईवाला। हिमालयीय आयुर्वेदिक (पीजी) मेडिकल कॉलेज एवं स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के आईटी सेल द्वारा फाइंडफिन फाउंडेशन के सहयोग से “साइबर स्वच्छता,साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला ” का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता फाइंडफिन फाउंडेशन के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री विनोद डोभाल ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में मजबूत पासवर्ड, नियमित डिवाइस अपडेट, जिम्मेदारीपूर्ण सोशल मीडिया उपयोग और संदिग्ध लिंक्स से बचना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने फिशिंग, हैकिंग और ऑनलाइन ठगी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के लिए व्यावहारिक उपाय भी बताए।
कार्यक्रम में फाइंडफिन फाउंडेशन की ओर से श्री अशुतोष (प्रोग्राम मैनेजर), सुश्री सविता रावत एवं सुश्री दिया (इंटर्न) भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. निशांत राय जैन, आईटी सेल की संयोजक डॉ. अपेक्षा नेगी, प्रकाश श्रेष्ठ, मोहित पोखरियाल,जनार्दन भट्ट आदि का विशेष योगदान रहा।

