Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

राजधानी में मिला भ्रूण, मचा हड़कप पुलिस ने दिए जांच के आदेश

संवाददाता(देहरादून) :शहर कोतवाली क्षेत्र  के शिवाजी नगर मोहल्ला में  सड़क किनारे भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया।  पुलिस ने भूण को कब्जे में लिया है।  शहर कोतवाली निरीक्षक शिशुपाल नेगी ने बताया कि शनिवार की देर रात शिवाजी नगर मोहल्ले में लोग गुजर रहे  थे लोगों ने देखा कि नाले के पास तीन से चार महीने का एक भ्रूण पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम  पहुंचीऔर जांच शुरू की।

पुलिस की भ्रूण को कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों से इस बारे में जानकारी ली। पुलिस जांच में देर रात तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही पुलिस भ्रूण फेंकने वालों को ढूंढ लेगी।

Exit mobile version