Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बेमौसम बारिश की मार से किसान बेहाल, गेहूं के साथ भूसे का भी संकट, देखिए वीडियो

ज्योति यादव, डोईवाला। देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश गर्मी से राहत के साथ-साथ थोड़ी मुश्किलें भी लेकर आई है।
खासकर किसानों के लिए, बेमौसमी बारिश से बहुत नुकसान हो रहा है। इस बेमौसम बारिश से किसानों की खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं।
इस कुदरत की मार ने किसानों की कमर को तोड़कर रख दिया है। साथ ही बेमौसमी बारिश और तेज हवाओं से लीची और आम की फ़सल नष्ट होने के कगार पर है।

बारिश से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं डोईवाला व
आसपास के इलाक़ों में तेज हवाओं के साथ बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों की फसल खेत में कटने को तैयार खड़ी तथा कटी हुई गेहूं की फसल चौपट होने की कगार पर है।

किसान उमेद बोरा ने बताया कि डोईवाला क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से गेहूं के किसानों को भारी नुक़सान होना तय है बारिश से गेहूं की फसल में दाना काला पड़ जायेगा, साथ ही भूसे मे भी पानी से काला व सड़न पैदा हो जाएगी। जिससे किसानों को भारी नुक़सान होगा।

क्षेत्रों में अभी खेतों में खड़ी व कटीं हुईं फसल अभी तक पचास प्रतिशत ही निकल पाई है साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी चार बीघा गेहूं की फसल खेत में तैयार खड़ी है।
मौसम में बदलाव के साथ तेज़ हवाओं व लगातार बारिश होने से गेहूं की फसल अभी तक काट नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने किसान होने के नाते सरकार से अपील कि है की जिन किसानों की फसलें बारिश के कारण खराब होने की कगार पर है उन किसानों के नुक़सान का जायजा लेकर सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जाये।

Exit mobile version