Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

किसानों को मिला प्रियंका चोपड़ा का साथ

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा किसान ने आंदोलन पर एक ट्वीट कर किसानों का समर्थन किया है। केंद्र द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को उम्मीद है कि इसे पूरा किया जाना चाहिए।
प्रियंका का ट्वीट हुआ वायरलः-प्रियंका ने दिलजीत दोसांझ के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ’हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी आशाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह संकट बाद में जल्द हल हो। दरअसल, दिलजीत ने अपने इस ट्वीट में सिंघू बॉर्डर की कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा, ’बात प्यार से कीजिए, कोई भी धर्म लड़ाई नहीं सिखाता।’ हाल ही में, दिलजीत को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सिंघू बॉर्डर पर देखा गया, जिसने किसानों को समर्थन प्रदान किया।

Exit mobile version