Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मशहूर कलाकार राघव जुयाल ने किया देहरादून पुलिस का सहयोग

Dehradun: Due to the rising outbreak of Corona epidemic, the Doon Police is constantly performing its duties by helping the poor. In this difficult time, the social organizations, voluntary organizations and individuals coming forward inspired by the work done by the police, support the Doon Police. The desire to provide has been expressed. It is worth noting that now another name has been added to support the Doon Police and that name is that of the famous artist Raghav Juyal, through the Khalsa group for the Doon Police by establishing contact with the jurisdictional city by Yes Raghav Juyal. Three oxygen concentrator machines are provided. Along with this, Raghav said to provide oxygen concentrator machines for policemen also. He was thanked by the Senior Superintendent of Police, Dehradun for the machines provided by Raghav Juyal for the policemen, and also requested others to help the needy people coming forward in this hour of calamity.

देहरादून : कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते दून पुलिस लगातार गरीबो की मदद कर अपना कर्तव्यों निभा रही है ।इस कठिन घड़ी में पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यो से प्रेरित होकर  सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा आगे आते हुए दून पुलिस को सहयोग प्रदान करने की इच्छा जाहिर की गई है। गौर करने वाली बात यह है कि दून पुलिस का सहयोग करने में अब एक और नाम जुड़ गया है और वो नाम है मशहूर कलाकार राघव जुयाल का , जी हां राघव जुयाल द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर से संपर्क स्थापित कर दून पुलिस के लिए खालसा ग्रुप के माध्यम से तीन ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीने उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही राघव द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें उपलब्ध कराने की बात कही गई। राघव जुयाल द्वारा पुलिसकर्मीयो के लिए दी उक्त मशीनों के लिए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनका आभार व्यक्त किया गया,  साथ ही अन्य लोगों से भी विपदा की  इस घड़ी में आगे आते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अनुरोध किया गया।

Exit mobile version