Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

युवा मोर्चा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार पदाधिकारियों का किया स्वागत

ज्योति यादव,डोईवाला।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह ने माजरी मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई उपाध्यक्ष पद पर आशीष नेगी,लखबीर सिंह, हर्ष पासवान, महामंत्री सौरभ पाल, जय जोशी,मंत्री बलजीत सिंह, राकेश रतूड़ी, मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष अजय पाल, कार्यालय प्रभारी विजय कैंतुरा, मीडिया प्रभारी सागर वर्मा ,सोशल मीडिया प्रभारी निशांत सिंह, आईटी प्रभारी सतविंदर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा अनुशासित दल है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है आगामी चुनाव में नए पदाधिकारियों को पूरी लगन और मेहनत से के साथ काम करना है कार्यकर्ता से ही पार्टी जानी जाती है प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा विशाल छेत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित की है जिसे हमें जनता तक पहुंचाना, कार्यक्रम में माजरी मंडल महामंत्री मंगल सिंह रौथाण विजय सिंह अंकुर कुमार विपुल छेत्री आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version