Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

किसान सैनिक एकता मंच का मंडल स्तर पर हुआ विस्तार

ज्योति यादव,डोईवाला। राज्य किसान सैनिक एकता मंच का मंडल स्तर पर विस्तार हुआ। शुक्रवार को गन्ना समिति किसान सभागार में अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में मंच का विस्तार हुआ।

जिसमें डोईवाला नगर मंडल, कुड़कावाला, लच्छीवाला, दुधली व खैरी मंडला अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सुमेर चंद रवि एवं पूर्व डीएसपी गुरदीप सिंह ग्रेवाल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत किया और भविष्य में आशा करते हुए कहा कि वह हर क्षेत्र में किसान एकता मंच को मजबूत करेंगे। वहीं कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई की और उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान महासचिव दरपान बोरा, सचिव जरनैल सिंह, मंडल अध्यक्ष कमल अरोड़ा, रूपचंद लोधी, अशोक वर्मा, विक्रम सिंह, प्रेम सिंह पांचाल, तरसेम आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version