Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला के लच्छी वाला टोल प्लाजा पर आ धमका हाथी। वाहन चालकों और टोल संचालकों में मचा हड़कंप।

ज्योति यादव,डोईवाला। बीती शाम को लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक हाथी आ धमका। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया । लच्छीवाला टोल प्लाजा वन रेंज के एलिफेंट कोरिडोर वाले स्थान पर बना हुआ है।

अक्सर इसी रास्ते से जंगल के हाथी एक जंगल से दूसरे जंगल की ओर करते है आवाजाही।
पूर्व में भी कई बार टोल प्लाजा के पास से गुजरे है हाथी।
भविष्य में हाथियों की रोक थाम नही हुई तो घट सकती है बड़ी घटना।
हाई वे होने के कारण देहरादून लच्छीवाला डोईवाला के बीच बहुत बड़ी संख्या में वाहनों की होती है आवाजाही।

 

कल शाम भी लच्छीवाला वन रेंज के जंगल में से एक हाथी सड़क क्रॉस कर दूसरे जंगल में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया अचानक एक और जंगल से हाथी तेजी से निकल कर आया। हालांकि उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। लच्छी वाला रेंजर घनानंद उनियाल ने बयाया इन दिनों हाथियो की मूवमेंट हो रही है। हाथी दिखाई देने पर सूचना दे।

Exit mobile version