Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

चीनी मिल मजदूर संघ डोईवाला के चुनाव संपन्न, गोपाल शर्मा अध्यक्ष व ओमप्रकाश बने महामंत्री

ज्योति यादव, डोईवाला। आज चीनी मिल मजदूर संघ डोईवाला के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराए गए। श्रमिक नेता नवाबुद्दीन के नेतृत्व में कराए गए चुनाव में चीनी मिल मजदूर संघ का अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं महामंत्री ओम प्रकाश लोधी को बनाया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मदन मोहन बिलजवान उपाध्यक्ष त्रिलोकी प्रसाद , विजय ढिंगिया व मंत्री पद पर रेवती प्रसाद, नरेश कुमार कोषाध्यक्ष पद पर दीपक शर्मा विशेष सलाहकार पद पर सोनी कुरैशी कानूनी सलाहकार पद पर एडवोकेट प्रिया विश्वकर्मा सदस्य के रूप में प्रसादी वर्मा राजेश हेलन,अफजाल खान,सोनू पांचाल विशिष्ठ सदस्य पद पर सरदार प्यारा सिंह सरदार, भजन सिंह,इकबाल तगाला,यमिनी सिंह,संजय नागर अशोक धीमान,जय प्रकाश को बनाया गया।
चीनी मिल मजदूर संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि डोईवाला चीनी मिल कर्मचारियों की समस्याओं को संघ द्वारा प्रमुखता से उठाया जाएगा। चाहे वह मृतक आश्रितों की नियुक्ति हो फिटमेंट प्रक्रिया हो कर्मचारियों के एरियर भुगतान हो आदि जितने भी जटिल समस्याएं है उनके संबंध में जल्द ही डोईवाला चीनी मिल के सम्मानित अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह से मुलाकात कर उनका समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Exit mobile version